फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: सलमान के तेवर देख असली रंग में आईं शिल्पा शिंदे, अर्शी को दे डाली खुली धमकी

Sun, 17 Dec 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Arshi And Shilpa
बिग बॉस 11 में सलमान खान की चहेती कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे भले ही शक्ल और अक्ल से कितनी मासूम बनने की कोशिश करती रही हैं। लेकिन इस अनसीन वीडियो से उनका असली रंग सामने आया है....
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि घर में मां कही जाने वाली शिल्पा शिंदे किसी विलेन से कम नहीं नजर आ रही है। जहां एक ओर वे अर्शी और आकाश के साथ घुल-मिलकर और उनकी मां बनकर रहती थीं। लेकिन वे अब दोनों को जरा भी घास नहीं डालती हैं।    #BB11 Shilpa Shinde Slowly and Steadily showing her real colors and Proving to be next Hina Khan. Talking about her class and See this ego. pic.twitter.com/4jJFaERQEe — #BB11 VIDEOS (@Telly_Talks) December 16, 2017
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan
बात यहां तक पहुंच चुकी है कि उन्होंने अर्शी खान को धमकी डे डाली है। शिल्पा ने शो के एक अनसीन वीडियो में साफ-साफ कह दिया है कि उन्होंने इंडस्ट्री में 15 साल काम  किया है और वे अर्शी के मुंह नहीं लगना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे शो बाहर जाकर देख लेंगी साथ ही ये भी कहा कि अर्शी अभी जानती नहीं है कि शिल्पा शिंदे कौन हैं। 

4 of 5
Arshi Khan
घर में शिल्पा के हौंसले सलमान खान की वजह से भी बढ़ रहे हैं। क्योंकि 'वीकेंड का वार' में सलमान ने भी अर्शी खान को तगड़ी फटकार लगाई थी। सलमान ने अर्शी से पूछा था कि उन्होंने शिल्पा शिंदे को घर में कैप्टन क्यों नहीं बनने दिया। शायद इस बात को सोचकर शिल्पा अब अर्शी पर चौड़ी होने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा शिंदे भी नॉमीनेट हुई थीं लेकिन वे वीकेंड का वार में सुरक्षित बच निकली। लेकिन अब हितेन और प्रियांक पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अर्शी का प्यार यानि कि हितेन अब बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें