बिग बॉस को शो हो और कंट्रोवर्सी ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। हर सीजन की तरह इस बार के सीजन में भी हर तरह का तड़का देखने को मिला। चाहे उसमें लड़ाई, झगड़ा, तकरार या हो प्यार....प्यार से याद आया लव और हिना में कुछ चल रहा है....?
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
जी हां, बता दें कि घर में लव और हिना के बीच इस बात को लेकर दरार आ गई है कि हिना समझती है कि लव उन्हें मन ही मन चाहने लगे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि लव घर में सबसे ज्यादा हिना के कहने पर चलते थे और उनकी बात मानते थे।
विज्ञापन
3 of 5
Luv and Hina
लेकिन बिग बॉस ने लव को सेफ करने के बाद उन्हें हिना की कुछ वीडियो क्लिप दिखाई जिसे देख लव का दिल टूट गया और वे घर में सदमें में घूमते रहे। बता दें कि लव को दिखाई गई हिना की वीडियो क्लिप के मुताबिक हिना उनके पीठ पीछे ये कहती दिखाईं दी लव उनके पीछ लगे रहते हैं।
4 of 5
Luv and Hina
इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद लव बिल्कुल भी होश में नहीं है और हिना से इस बात का जवाब मांगने के लिए बेताब है कि उन्होंने हिना को कब परेशान किया। इतना ही नहीं आज रात के शो में इस बात पर मुंहजोरी भी देखने को मिलेगी।
बता दें कि लव के साथ शिल्पा शिंदे भी नॉमीनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो चुकी हैं। सलमान आज रात प्रियांक शर्मा और हितेन में से एक को घर से बेघर कर देंगे। बता दें कि घर में सधा हुआ गेम खेल रहे हितेन के बचने की अब कोई उम्मीद नहीं है।