फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत से इसलिए टूटा शिल्पा शिंदे का दिल, अमर उजाला से खास बातचीत में किया सनसनीखेज खुलासा

Sun, 30 Aug 2020 11:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
43 साल की हो गई शिल्पा शिंदे राजनीति में हाथ आजमाने के बाद वापस बुद्धू बक्से पर लौट आई हैं। शिल्पा ने बताया कि वह राजनीति से समाज सेवा करने के लिए जुड़ना चाहती थीं। हालांकि जैसा वह चाहती थीं, वैसा नहीं हो पाया। इसलिए उन्होंने फिलहाल के लिए राजनीति को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शिंदे - फोटो : SELF
शिल्पा कहती हैं, 'राजनीति से जुड़ने का मेरा मकसद कुछ और था। मैं चाहती थी कि मुझे अगर वहां पर कोई ओहदा मिल जाता है तो मैं समाज सेवा करना शुरू कर दूं। मैं चाहती थी कि जो चीजें मेरे लिए कोई नहीं कर पाया, वह चीजें राजनीति का हाथ थामकर मैं करूं। मुझे नहीं पता कि राजनीति में रहकर समाज सेवा पर कितना काम होता है लेकिन मेरा वही करने का उद्देश्य था। अभी तो वह संभव नहीं हो सका लेकिन हो सकता है कि भविष्य में मैं फिर से कोशिश करूं या खुद अपनी पार्टी बना लूं।'
विज्ञापन

3 of 7
शिल्पा शिंदे
इस समय तो शिल्पा राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन वह भविष्य में एक बार फिर से कोशिश करने की संभावनाएं जताती हैं। वह कहती हैं, 'अब तो मैं राजनीति में बिल्कुल सक्रिय नहीं हूं। अब तो मुझे डर लगने लगा है। दरअसल, अगर आपको कोई पद दिया गया है और आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर तो ठीक है। अगर आपको पद भी मिला है लेकिन आप उसका इस्तेमाल करके लोगों का भला नहीं कर सकते तो उस पद का क्या फायदा? इससे अच्छा तो करो ही मत। कुछ चीजें ऐसी हुई थीं जिनको मैं अभी विस्तार से नहीं बता सकती।'

4 of 7
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लंबे समय के बाद अब शिल्पा टीवी के एक कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' का हिस्सा बनी हैं।  शिल्पा बताती हैं, 'इस कठिन समय में हम लोगों को हंसाने में कामयाब रहे तो यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात होगी। हमारी कोशिश है कि लोग इस शो को अपना मूड हल्का करने के लिए देखें और हंसी खुशी नींद लें। हम किसी से कोई प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैं। तीन महीने तक चलने वाला शो है और किसी अकेले का नहीं है। सुनील (ग्रोवर) जी भी हैं। लॉकडाउन के बाद सब खाली ही थे तो निर्माताओं ने सोचा कि बस कुछ कर लेते हैं। ऐसे ही यह शुरू हुआ है।'
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वैसे तो लॉकडाउन का पूरा समय शिल्पा ने घर पर ही बिताया। लेकिन, जब उनकी मां घर में चोटिल हो गई थीं तब उन्हें जरूर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। तब के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, 'थोड़ी परेशानी तब हुई थी जब मेरी मां की तबियत खराब हुई थी। वह गिर गई थीं तो उनको चोट लग गई थी। ऐसे समय में हॉस्पिटल के चक्कर काटने में काफी दिक्कतें हैं। बाकी सब तो ठीक था लेकिन इस बंदी ने लोगों की अहमियत बता दी। जब खुद खाना बनाओ तो रसोइए की याद आए और सफाई करो तो सफाई करने वाले की।'
विज्ञापन

6 of 7
सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बिग बॉस' का विजेता बने हुए शिल्पा को लंबा समय बीत चुका है। तब से वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। काम के बारे में वह कहती हैं, 'दरअसल, मुझे लगता है कि मैंने अब टीवी पर बहुत काम कर लिया। मैंने डेली सोप कर लिए, मैंने रियलिटी शोज भी कर लिए। अब ऐसा मुझे कुछ दिखता है जिसे मुझे करने की इच्छा हो। लॉकडाउन में बैठे बैठे मैंने अपना वजन बढ़ा लिया है। मैं सोच रही थी कि मुझे इस समय यह शो नहीं करना चाहिए। लेकिन मैं तो कभी ज्यादा पतली थी ही नहीं। तो क्या ही फर्क पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बिग बॉस' के बाद शिल्पा के प्रशंसकों में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं। इसके बावजूद वह न तो किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं और न ही वह सोशल मीडिया पर हैं। वह कहती हैं, 'सोशल मीडिया पर मैं नहीं आना चाहती क्योंकि मेरी सोशल लाइफ को भी तो मुझे वक्त देना है। मैं ये नहीं कहती कि जो दूसरे लोग कर रहे हैं, वह गलत है। लेकिन, मैं लोगों को यह दिखाने में बिल्कुल विश्वास नहीं रखती कि मैं क्या खाती हूं? क्या पहनती हूं? कैसे सोती हूं? अगर मैं सोशल मीडिया पर आऊंगी तो ये सब चीजें करनी होंगी। और अगर नहीं करते हो फैंस नाराज भी होते हैं। इससे अच्छा है कि वहां होना ही नहीं चाहिए।'

पढ़ें: ऑनलाइन इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट के नतीजे घोषित, ये युवा फिल्मकार बने आने वाले दिनों के 'शोमैन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें