फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: वीकेंड पर फिर आएगा चौंकाने वाला फैसला, OUT होंगी शिल्पा शिंदे

Wed, 06 Dec 2017 11:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में लगातार तीसरे सप्ताह फिर से चौंकाने वाला फैसला होगा। खिताब की दावेदार शिल्पा शिंदे इस बार घर से OUT होंगी। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो गई है। गिरती TRP को बचाने के लिए मेकर्स ने पहले से प्रयास शुरू कर दिए है। जानिए, क्यों लेना पड़ रहा है ये फैसला...
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह के वीकेंड पर सबसे बड़ा टिवस्ट होने वाला है। इस सप्ताह नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट में शिल्पा शिंदे OUT होंगी। इसका सबूत भी सामने आ चुका है। गौरतलब है कि इस सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया में आकाश और ‌शिल्पा नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से आकाश का जाना तय लग रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
हालांकि ऐसा पहले सपना चौधरी के समय में हो चुका है, जो कंटेस्टेंट हर बार नॉमिनेट होने के बावजूद भारी वोट्स पाकर सुरक्षित हो जाती थी, वो प्रियांक शर्मा जैसे कॉमनर के होते हुए कैसे आउट हो सकती है? जब से सपना चौधरी बिग बॉस 11 से आउट हुई हैं सबकी जुबान पर यही सवाल है, 'ऐसा कैसे हो सकता है?'

4 of 6
पिछली बार शिल्पा शिंदे को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेजा था जहां उन्हें ये देखने का मौका मिला कि किसने किसे नॉमिनेट किया। सपना चौधरी जब out हुईं तो पहले हिना खान को सीक्रेट रूम में भेजने की स्क्रिप्ट लिखी गई थी। उन्हें कुछ दिनों के लिए गुप्त कमरे में भेजा जाना था जहां से वह सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रख सकेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
इस बार दरअसल, शिल्पा आउट नहीं होंगी, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा और आकाश को सेफ दिया जाएगा। ऐसा इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि एपिसोड के बीच में वोटिंग लाइन बंद होने की खबर दी जा रही, यानी घर से कोई बाहर नहीं होगा और जो भी जाएगा वह सीक्रेट रूम में पहुंच जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि, नॉमिनेशन के दौरान ही घर से बेघर होने वाले साथी का नाम तीन सप्ताह पहले से तय हो रहा है, लेकिन बेनाफ्शां के बाद ऐसा नहीं हुआ कि कमजोर दिखने वाले कंटेस्टेंट पर गाज गिरी हो। प्रियांक के नॉमिनेट होने के बावजूद सपना बाहर हुई, जबकि लव के नॉमिनेट होने से बंदगी। अब आकाश के रहते शिल्पा का जाना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें