टीवी शो 'जीत गई तो पिया मोरे' में अधिराज का किरदार निभाने वाले कृप सूरी अपनी जिंदगी के चैलेंजिंग दौर से गुजर रहे हैं। बीती रात सीने में परेशानी की वजह से उन्हें अचानक एक ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। हालांकि, अब वो तेजी से उबर रहे हैं और आज कांदिवली फोनिक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कृप की सर्जरी की बात पता लगते ही फैंस ने उन्हें 'गेट वेल सून' कार्ड और शुभकामनाओं भरा संदेश भी भेजा। अपने सीने की परेशानी को नजरअंदाज करते हुए ये एक्टर दिन-रात 'जीत गई तो पिया मोरे' की शूटिंग में व्यस्त था। नतीजतन अचानक तेज दर्द उठने के बाद सिवाय ऑपरेशन के उनके पस कोई ऑप्शन नहीं बचा।
विज्ञापन
3 of 5
उम्मीद है कि WIFE सिमरन की देखरेख और फैंस की विशेज के बाद कृप जल्द ही सेट पर वापसी करेंगे। इंडस्ट्री में आने से पहले इस कलाकार ने खूब ठोंकरे भी खाई हैं। लगभग 15 साल की उम्र में अपने परिवार के लिए 10वीं क्लास में अपने से कम क्लास वाले बच्चों को भी वे ट्यूशन पढ़ा चुके हैं।
4 of 5
kripp wife
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने बतौर वेटर एक साल से अधिक काम किया ताकि वे दिल्ली में अपने कॉलेज की फीस भर सकें। 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से उन्होंने शादियों में डांस भी किया है। कुछ दिनों तक उन्होंने बस कंडक्टर का काम भी किया।
संघर्ष के बादलों को छांटते हुए कृप ने चैनल वी में प्रसारित होने वाले शो 'साड्डा हक' में डॉक्टर वर्धान का किरदार निभाया। बाद में महाराणा प्रताप में बादशाह अकबर के साथ-साथ कुछ और निगेटिव रोल भी किए। 'कलश' में कृप के रोल ने उन्हें कई फैंस दिलाए।