फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की शादी पर हुआ बड़ा खुलासा, ये है रिलेशनशिप का सच

Tue, 30 Jan 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 11 में अगर किसी ने दर्शकों का दिल सबसे ज्यादा जीता तो वह थी विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की जोड़ी ने। शो के शुरुआत में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिला था। वहीं शो के आखिर तक दोनों के बीच की दोस्ती हो गई थी। इनकी इस दोस्ती को देखते हुए शो के दौरान ही घरवाले इनकी शादी को लेकर मजाक भी करते रहते थे। लोगों को लगने लगा था कि शायद शो खत्म होने के बाद शिल्पा और विकास सच में शादी कर लें। अब बिग बॉस जीतने के बाद अब शिल्पा शिंदे ने शादी की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं है। शिल्पा के साथ विकास गुप्ता ने भी दोनों की शादी की खबरों पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

3 of 4
हाल ही में दोनों ने स्पॉटब्वॉय को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन लोगों ने अपनी शादी की खबरों को अफवाह बताया है। इंटरव्यू में विकास से शादी की खबरों पर शिल्पा ने कहा कि विकास और उनकी शादी का सवाल ही पैदा नहीं होता है। यह इस साल का सबसे बड़ा मजाक है। कुछ बेवकूफ लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के पास और कोई काम नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा ने बताया कि ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों पहले से ही रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन यह खबर सरासर गलत है। शिल्पा ने इसके साथ ही कहा कि वह आदमियों से दूर रहना चाहती हैं और प्लीज उन्हें जिंदगी को अच्छे से जीने दें। वहीं इंटरव्यू में विकास ने कहा है कि उनका अभी शादी करने का कोई प्लान ही नहीं है। ऐसी अफवाहें एकदम बकवास हैं। हालांकि उन्होंने शिल्पा के बारे में ज्यादा बातें नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें