सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : सोशल मीडिया
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग के दौरान जो झलकियां समझ में आईं उससे इतना तो तय हो चला है कि इस वीकेंड के एपिसोड में डांस के माध्यम से अमर चित्र कथा की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। इतना ही नहीं, दर्शकों को इंडियन आइडल सीजन 12 के फाइनलिस्ट्स - पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शनमुख प्रिया मौजूदगी में, उनकी ही धुनों पर कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त डांस भी देखने को मिलेगा।