फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से भाई के साथ इस जगह फंसी हैं शहनाज, पिता को हो रही चिंता

Wed, 08 Apr 2020 06:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल भले ही सीजन की विजेता न बन पाईं हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह जहां पूरे देश में लॉकडॉउन लागू है, ऐसे में जो जहां है वो वहीं रह गया है। इसी वजह से शहनाज भी अपने भाई शहबाज के साथ फंस गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shehnaz gill - फोटो : colors tv
लॉकडाउन की वजह फ्लाइट भी बंद है और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है। ऐसे में शहनाज और उनके भाई मुंबई के एक होटल फंस गए हैं। दरअसल बिग बॉस के बाद शहनाज अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में नजर आई थीं। ये शो कुछ खास नहीं चला और कोरोना के चलते आनन-फानन इसकी शूटिंग को अंतिम रूप देकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
शूटिंग के बाद शहनाज को घर के लिए फ्लाइट पकड़नी थीं लेकिन वो किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। और अब वो मुंबई के होटल में रह रही हैं। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख इस बाद से बेहद परेशान हैं। वो कहते हैं कि ऐसा मुश्किल समय में भी उनकी बेटी-बेटा साथ नहीं हैं।

4 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
इससे पहले शहनाज शो मुझसे शादी करोगे में से बिना किसी दूल्हे का चुनाव करके बाहर आ गई थीं। बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- 'मैंने मुझसे शादी करोगे शो का हिस्सा बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मुझे इस शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। मेरे पास समय था लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
शहनाज ने आगे कहा- 'मुझे तो शो के बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं था। शो में काम करने बाद एहसास हुआ कि मैं अंदर से खुश नहीं हूं। किसी भी लड़के के साथ मेरा कोई भी कनेक्शन नहीं बना।' इस दौरान शहनाज ने ये भी बताया कि इस शो में उनके आने को लेकर उनका परिवार भी बहुत खफा था। उन्होंने कहा- 'परिवार मुझसे नाराज था। परिवार की नाराजगी देखकर मुझे समझ आया कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें