फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Stars: परिजनों से हुए मनमुटाव को दुनिया के सामने ला चुके हैं ये टीवी सितारे, जमकर हुई थी फजीहत

Sun, 23 Jun 2024 01:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने ही परिजनों और रिश्तेदारों पर आरोप मढ़कर खूब लाइमलाइट बटोरी है। आइए ऐसे टेलीविजन कलाकारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 6
परिवार पर आरोप लगा चुके हैं ये टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत के सितारों में आपसी मतभेद होना आम बात है। हसीनाओं की कैट फाइट से लेकर अभिनेताओं की टूटी दोस्ती अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनती है। हालांकि, जब ये सितारे अपने पेशेवर जीवन को छोड़कर व्यक्तिगत जीवन पर कोई बयान देते हैं तो उस पर प्रशंसक और भी ज्यादा गौर फरमाते हैं। सितारों के ब्रेकअप की खबरें आना अब आम बात हो चुकी है, लेकिन जरा सोचिए अगर ये सितारे अपने ही परिवारवालों पर आरोप लगाए तो क्या हो? चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने ही परिजनों और रिश्तेदारों पर आरोप मढ़कर खूब लाइमलाइट बटोरी है। आइए ऐसे टेलीविजन कलाकारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विकास गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विकास गुप्ता को विवादित-रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में देखा जा चुका है। सीजन में विकास ने एक बड़े खुलासे से हर किसी को हैरान कर दिया था। विकास ने शो में बताया था कि उन पर 1.8 करोड़ रुपये का कर्ज है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसा उनके परिजनों के कारण हुआ है। विकास ने कहा था, 'जिनसे मैं गुजरा हूं, उस हालात को सोच कर देखो। मेरे माता-पिता ने साफ कहा था कि अगर मीडिया में उनके खिलाफ जाएंगे तो प्रॉपर्टी पर दावा खो देंगे।' विकास गुप्ता जाने माने टेलीविजन निर्माता, क्रिएटिव निर्देशक, स्क्रीनराइटर और होस्ट हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और होस्ट कृष्णा अभिषेक किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। कृष्णा अभिनेता गोविंदा के भांजे हैं और मामा-भांजे का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों परिवार की तरफ से अब तक कई बयान सामने आ चुके हैं। कृष्णा और गोविंदा के बीच का विवाद कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से शुरू हुआ था। हुआ यूं था कि कृष्णा एक शो कर रहे थे, जिसमें आने के लिए पहले गोविंदा ने मना कर दिया था। लेकिन कृष्णा के मनाने के बाद अभिनेता ने हां कर दी। इसी दौरान कॉमेडियन की पत्नी कश्मीरा ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता को लगा कि कश्मीरा का यह ट्वीट उनके परिवार के लिए है, जिसके बाद से ही दोनों परिवार के बीच तनाव शुरू हो गया। हालांकि, कृष्णा बीते लंबे समय से मामा संग रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अबतक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। 

Randeep Singh Bhangu Death: पंजाबी अभिनेता रणदीप सिंह भंगू का निधन, अपनी इस छोटी सी चूक से गंवाई जान

4 of 6
वैष्णवी धनराज - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ वक्त पहले टेलीविजन अभिनेत्री वैष्णवी धनराज ने अपने परिवार के सदस्यों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। टेलीविजन अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर आए चोटों को भी दर्शाया था। अभिनेत्री ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में भी कराई थी।

Rana Daggubati: 'केजीएफ' की अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे राणा दग्गुबाती? इस दिन शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

5 of 6
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया भी इससे अछूती नहीं रही हैं। निमृत को विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में ही अपने पिता पर बिफरते देखा गया। दरअसल, निमृत 'बिग बॉस 16' का हिस्सा थीं। उस सीजन में फैमिली वीक के दौरान उनके पिता उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि, पिता की सलाह को मानने के बजाए अभिनेत्री उन पर ही गुस्सा करती नजर आई थीं। निमृत ने शो में ही पिता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कभी उनका साथ नहीं दिया और हमेशा उन्हें नीचा दिखाया। हालांकि, निमृत अपनी इस हरकत के कारण काफी ट्रोल भी हुई थीं। 

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका या अमिताभ नहीं, कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर देख इस सितारे के मुरीद हुए एसएस राजामौली
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम@imrashamidesai
इस सूची में मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई का भी नाम शुमार है। जानकारी हो कि रश्मि देसाई सीरियल 'उतरन' के को-स्टार नंदिश संधु के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि, इनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और शादी के तीन साल बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद अभिनेत्री के अपने परिजनों के साथ भी संबंध अच्छे नहीं रहे थे। रश्मि मुंबई में अकेले रहती थीं, लेकिन समय बीतता चला गया और अब रश्मि और उनके परिजनों के बीच सबकुछ बिल्कुल ठीक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें