फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidnaaz: शहनाज के फोन का वॉलपेपर देख फिर भावुक हुए फैंस, यादों में दिखी सिद्धार्थ शुक्ला की झलक

Fri, 16 Dec 2022 12:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल और सिद्धार्त शुक्ला की जोड़ी फैंस के लिए हमेशा ही हिट रहेगी। कुछ दिनों पहले शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी।' ऐसा करके शहनाज ने फैंस को भावुक कर दिया था। अब एक बार फिर शहनाज और सिद्धार्थ को लेकर फैंस भावुक होते नजर आए हैं। दरअसल, शहनाज के फोन के वॉलपेपर पर एक तस्वीर को देख फैंस को 'सिडनाज' की याद आ गई।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
फोन पर सिद्धार्थ की तस्वीर
दरअसल, शहनाज गिल को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा था कि शहनाज गिल कार में बैठी थीं और हाथ में उनका फोन था। फैंस ने नोटिस किया कि फोन के वॉलपेपर पर सिद्धार्थ की तस्वीर लगी है। इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर 'सिडनाज' की जोड़ी को अमर बताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें: OTT: जब सिनेमा की दुनिया में नाकाम हो रहे थे ये सितारे, तब ओटीटी ने पार लगाई इनके करियर की नैया
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media
फैंस को याद आए 'सिडनाज'
शहनाज गिल के फोन के वॉलपेपर पर सिद्धार्थ की तस्वीर देख एक यूजर ने लिखा, 'यह तस्वीर देख कर दिल और दिमाग में बस एक ही चीज याद आती है...शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला। यह हक उस बंदी से कोई नहीं छीन सकता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिद्धार्थ सिर्फ शहनाज के हैं, शहनाज सिर्फ सिद्धार्थ की हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'सिद्धार्थ की मौत ने शहनाज को बहुत बदल दिया।' कुछ यूजर ने सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को सबसे अच्छी जोड़ी भी बताया।
 
 

यह भी पढ़ें: Pathaan: 'पठान' पर अयोध्या के महंत राजू दास ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- जिस थिएटर में फिल्म लगे उसे...
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ को याद करती हैं शहनाज
शहनाज गिल ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था। उस दौरान उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा और दोनों के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शहनाज और सिद्धार्थ की केमेस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता था, लेकिन किस्मत को उनका साथ मंजूर नहीं हुआ। सितंबर, 2021 में सिद्धार्थ के निधन की खबर ने शहनाज और फैंस को बुरी तरह तोड़ दिया था। इसके बाद शहनाज अलग-अलग तरीकों से सिद्धार्थ को याद करती नजर आती हैं। यह देख उनके फैंस काफी भावुक हो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Pathaan: विरोध के बाद भी दीपिका की इन फिल्मों ने की थी बंपर कमाई, क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें