फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz dance video: शहनाज गिल ने किया पार्टी में डांस तो आसिम बोले- लोग कितनी जल्दी अपनों को भूल जाते हैं, फैंस ने कर दिया ट्रोल

Tue, 28 Dec 2021 10:16 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल, आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद फैंस उन्हें और उनके इस अंदाज को देखने के लिए तरह गए थे। अगर शहनाज कहीं नजर भी आती हैं उनके चेहरे पर मुस्कुराहट जैसे गायब सी हो गई थी। हाल ही में शहनाज गिल को अपने मैनेजर की सगाई में डांस करते हुए देखा गया। जिसके बाद उसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई। फैंस इस बात से बेहद खुश नजर आए, लेकिन तभी बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने उन्हें लेकर ट्वीट कर दिया। जिसके बाद फैंस ने आसिम रियाज की जमकर फटकार लगाई।  
विज्ञापन

2 of 4
आसिम रियाज - फोटो : instagram: asimriaz77.official
शहनाज की डांस वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने शहनाज गिल को लेकर तंज करते हुए ट्वीट किया और  लिखा, कुछ डांसिंग क्लिप देखीं, लोगै कितनी जल्दी अपनो को भूल जाते हैं, क्या बात है...क्या बात है?रियाज के इस ट्वीट  के बाद फैंस ने उनकी जमकर फटकार लगाई है एक के बाद एक यूजर्स ने आसिम रियाज को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 4
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम
आसिम रियाज के इस ट्वीट को करने के बाद एक यूजर ने लिखा 'अगर ये शहनाज गिल के लिए है तो बस आसिम के लिए बुरा लग रहा है, सबसे पहले उसे किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं हैं क्या शहनाज की कोई जिंदगी नहीं बची है?वह वही करेंगी जिससे उसे खुशी मिलती है। आसिम रियाज पर शर्म आती है।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फालतू। अगर कोई फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगा है तो इसके ये मतलब नहीं है कि वो उस इंसान को भूल गया है। ये उसका नुकसान था, समझना चाहिए कि कोई कैसे अपने दुख को संभाल रहा है। किसी को भी ऐसे जज नहीं करना चाहिए कि उसे कैसे जीना होगा। उनके जीवन पर ट्वीट करते हुए कृपया समझ रखें।'
 
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शहनाज अपने मैनेजर की सगाई के मौके पर पहुंची थीं, उन्होंने ब्लैक कलर का एक शिमरी गाउन पहना था और ठीली पोनी बांधी थी। शहनाज बेहद ही सुंदर लग रहीं थीं। उन्हें इस तरह देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इस सगाई में कश्मीरा शहा, मोनालिसा, जॉर्जिया एड्रियानी  और परितोष त्रिपाठी सहित कई लोग भी पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें