फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले हुए टिकट टू फिनाले रेस से बाहर, घरवालों को चुकानी पड़ी कीमत

Tue, 28 Dec 2021 01:43 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के फिनाले में दो हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में घर का हर सदस्य फिनाले रेस में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। दो बार टिकट टू फिनाले टास्क रद्द करवा चुके घरवालों को बिग बॉस ने एक बार फिर से ये मौका दिया की वो टिकट टू फिनाले टास्क में हिस्सा लेकर फाइनलिस्ट बनने की रेस में शामिल हो सकें। हालांकि इसी के साथ बिग बॉस ने एक घरवाले से ये मौका भी छीना की वो फिनाले की रेस का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। कौन सा सदस्य बिग बॉस की फिनाले की रेस का हिस्सा नहीं बनेगा इसकी जिम्मेदारी बिग बॉस ने घरवालों को सौंपी।

इन दो सदस्यों को घरवालों ने किया आउट

बिग बॉस ने घरवालों को ये आदेश दिया की वो घर के किसी भी उस सदस्य को चुनें जो बिग बॉस के फिनाले रेस का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसके बाद घरवालों ने एक-एक करके उस कंटेस्टेंट का नाम लिया जिसे वो टिकट टू फिनाले टास्क से बाहर करना चाहते थे। अधिकतर घरवालों ने रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले का नाम लिया। दोनों को एक बराबर वोट मिले और घरवाले बहुमत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस ने दोनों को किया रेस से बाहर

बिग बॉस ने जब ये देखा की घरवाले किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं तो वो काफी निराश हुए। बिग बॉस ने घरवालों को आपसी सहमति के लिए कोई दूसरा मौका नहीं दिया और घरवालों के फैसले के आधार पर रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले दोनों को ही ‘टिकट टू फिनाले टास्क से बाहर कर दिया। जिसके बाद सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स ही फिनाले रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घरवालों को चुकानी पड़ी कीमत

हालांकि घरवालों को उनकी आपसी सहमति ना होने की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल 7 कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले रेस के लिए फाइट कर रहे थे ऐसे में बिग बॉस ने अपनी टीम चुनने की जिम्मेदारी घरवालों पर ही छोड़ दी और इस बात को भी क्लियर कर दिया की बिग बॉस नहीं बल्कि खुद घरवाले अपनी इस गलती के जिम्मेदार हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घरवालों ने बनाई दो टीमें

क्योंकि बिग बॉस ने घरवालों को ही ये जिम्मेदारी दी थी कि वो दो टीमें बनाए ऐसे में उन्होंने दो टीमें बनाई। एक टीम में जहां शमिता शेट्टी, देवोलीना भट्टाचार्जी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल थे, तो वहीं दूसरी टीम में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज थे। इस टास्क में उमर रियाज और करण को काफी नुकसान हुआ क्योंकि उनकी टीम में कम सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
टास्क में हारकर फिनाले रेस से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट्स

इस बार बिग बॉस ने घरवालों को स्नो मैन बनाने का टास्क दिया था। जिसमें पहले राउंड में टीम शमिता जीती, तो इस राउंड में प्रतीक सहजपाल ने पहले जाकर उमर रियाज को फिनाले रेस से बाहर कर दिया। दूसरे राउंड में टीम करण कुंद्रा जीती और तेजस्वी ने प्रतीक को इस गेम से बाहर कर दिया। तीसरे राउंड में शमिता की टीम जीती और शमिता ने करण को गेम से बाहर कर दिया। करण, उमर, प्रतीक फिनाले टास्क हारकर फिलहाल गेम से बाहर हो चुके हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें