बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा। घर के अंदर इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। भले ही रियल लाइफ में ये जोड़ी न बन पाई हो लेकिन आए दिन ये दोनों स्टार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। इस बार इनके सुर्खियों में रहने की वजह शहनाज का एक कमेंट हैं जो उन्होंने सिद्धार्थ की तस्वीर पर किया है।