फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप बीती बताते वक्त रो पड़ीं कोरोना पॉजिटिव निकलीं ये अभिनेत्री, पहली बार साझा किया अस्पताल से वीडियो

Sun, 07 Jun 2020 03:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी कोविड-19 पाजिटिव पाई गईं थीं। मोहिना के पति सुयश रावत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद सभी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हैं। अभी मोहिना की तबीयत पहले से बेहतर है। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो साझा कर अपनी आप बीती बताई है।
विज्ञापन

2 of 7
मोहिना कुमारी, गौरव वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया
लाइव चैट के दौरान मोहिना के दोस्त और अभिनेता गौरव वाधवा भी जुड़े। गौरव को देखकर मोहिना अपने आंसू नहीं रोक पाईं और वो रो पड़ती हैं। इसके बाद मोहिना बताती हैं कि लंबे समय बाद उन्हें देखकर अच्छा लगा। वहीं गौरव भी मोहिना का हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मोहिना कहती हैं कि 'आज मुझे पहले से बेहतर लग रहा है तो मैंने सोचा कि एक वीडियो साझा कर दूं। लोगों को तसल्ली हो जाएगी कि मेरी तबीयत ठीक है। साथ ही पता भी चल जाएगा कि क्या होता है जब आप कोविड-19 पॉजिटिव हो जाते हैं।'

4 of 7
सास के साथ मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना आगे कहती हैं कि 'ऋषिकेश के एम्स में मेरा छठा दिन है। मैं एक बात कहना चाहूंगी कि शारीरिक रूप से आपको उतना फर्क नहीं पड़ता है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। पहले मेरी सास को बुखार हो गया था। अगले दिन मेरी तबीयत खराब हो गई। जाहिर है घर पर सब परेशान हो गए। तब हमने पहला टेस्ट करवाया जो निगेटिव आया था।' 
विज्ञापन

5 of 7
परिवार के साथ मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना आगे कहती हैं, 'मेरी सास का बुखार बढ़ता ही जा रहा था। वो दवाइयां ले रही थीं लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं था। फिर सेकेंड टेस्ट करवाया उसमें पता चला कि वो कोविड-19 पॉजिटिव हैं। घर के दूसरे सदस्यों का टेस्ट भी करवाया गया जिनमें से कई कोरोना संक्रमित निकले। हमारे लिए ये बहुत शॉकिंग था। उस वक्त सभी परेशान हो गए थे।' 
विज्ञापन

6 of 7
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कहती हैं कि 'कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हम सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहुत जरूरी है कि अगर आपको बुखार हो रहा है या थोड़ी भी तबीयत खराब लग रही है तो सबसे पहले आप टेस्ट करवाएं। इसी तरह आप चेन को तोड़ सकते हैं। हमें छह दिन हो गए हैं लेकिन पॉजिटिव से निगेटिव नहीं हो रहा इसलिए हम थोड़े चिंता में भी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना आगे बताती हैं कि 'मेरी सर्दी और खांसी भी थोड़ी ठीक है। आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना पड़ता है। अस्पताल में ऐसा कोई अलग से ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है। मजबूत इम्यून सिस्टम आपको इससे लड़ने में मदद करता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें