फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New TV Serial: शेफाली और काम्या पर इस नई कहानी की जिम्मेदारी, जी टीवी पर शुरू हो रहा ये नया धारावाहिक

Thu, 18 Aug 2022 06:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

देश भले चांद तारों से आगे जाने की बातें कर रहा हो, लेकिन भारतीय मनोरंजन के मामले में टेलीविजन की सोच अब भी पुरानी परिपाटियों, दस्तूरों और रूढ़ियों पर ही अटकी है।

विज्ञापन
1 of 5
Sanjog StarCast - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश भले चांद तारों से आगे जाने की बातें कर रहा हो, लेकिन भारतीय मनोरंजन के मामले में टेलीविजन की सोच अब भी पुरानी परिपाटियों, दस्तूरों और रूढ़ियों पर ही अटकी है। कभी चुड़ैल, कभी नागिन तो कभी कुछ और दिखाने के बहाने टीआरपी बटोरने की इन कोशिशों ने अब उन कानाफूसियों पर भी काम शुरू कर दिया है जिनकी चर्चाएं अब तक गली मोहल्लों की चाचियां और ताइयां ही करती रही हैं। और, इसी तरह की एक अजीब सी कहानी सैटेलाइट चैनल जी टीवी पर अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी,रजत दहिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरियल से जुड़े लोगों के मुताबिक, कहानी का सार ये है कि जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो लोग कहते है कि बच्चे की झलक मां या बाप से मिलती है। अगर मां बाप से नहीं मिलती तो घर के किसी और सदस्य से तो जरूर मिलती है। लेकिन अगर बच्चे की झलक घर के किसी भी सदस्य से ना मिले तो मन में एक उलझन पैदा हो जाती है। जी टीवी के नए धारावाहिक 'संजोग' की कहानी भी कुछ इसी तरह से है।
विज्ञापन

3 of 5
चंदा और तारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की लॉन्चिंग के मौके पर बताया गया कि इस धारावाहिक की पृष्ठभूमि राजस्थान के जोधपुर की है और कहानी के दो अहम किरदारों अमृता और गौरी के बारे में हैं। ये दोनों किरदार शेफाली शर्मा और काम्या पंजाबी निभा रहीं है। शेफाली शर्मा ने बताया कि अमृता एक सीधी सादी और नरम दिल औरत है और उसमे स्वाभाविक रूप से मातृत्व का गुण है। वहीं, गौरी की भूमिका निभा रहीं काम्या पंजाबी के मुताबिक गौरी दमदार और आत्मनिर्भर महिला है और अपने परिवार के लिए उसका प्यार जताने का बहुत ही अनोखा तरीका है।

4 of 5
काम्या पंजाबी, शेफाली शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह धारावाहिक मां की सच्ची ममता की कहानी दर्शाने वाला कोख से जन्म देने के बजाय एक मां की परवरिश और ख्याल रखने के बारे में है। जो बड़ी संवेदनशीलता के साथ यह दिखाता है कि किस तरह मां का एहसास करने के लिए कोख से जन्म लेना जरूरी नहीं है। जरूरी यह है कि आप कितने प्यार और देखभाल के साथ अपने बच्चे की परवरिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धारावाहिक 'संयोग' - फोटो : Social media
धारावाहिक 'संजोग' का निर्माण रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इस धारावाहिक में अलग-अलग पृष्ठभूमि से आई दो मांओं की जिंदगी का सफर है। दोनों इस बात से अनजान है कि वे जिन बेटियों की परवरिश कर रही हैं, उन्हें उन्होंने अपनी कोख से जन्म नहीं दिया है। इसके बाद एक दिलचस्प कहानी की शुरुआत होती है, जिसमे मां की सच्ची ममता दिखाई गई है। शेफाली शर्मा और काम्या पंजाबी के अलावा धारावाहिक में रजनीश दुग्गल, रजत दहिया, हेजल शाह और हेतवी  शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें