टीवी शो अली बाबा दास्तान ए काबुल फेम एक्टर शीजान खान बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे। आपको बता दें कि को-स्टार तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान को मार्च के महीने में रिहा कर दिया गया था। वहीं, जब खतरों के खिलाड़ी 13 शो का ऑफर आया है तो शीजान ने शूटिंग के लिए इंटरनेशनल ट्रैवलिंग के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी, जिसके बाद एक्टर को इसकी इजाजत मिल गई है। वहीं, इसके बाद तुनिशा की मां वनीता ने इस पर नाराजगी जताई है।