फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 महीने पहले ही दुल्हन बनीं थीं ये टीवी एक्ट्रेस, ब्वायफ्रेंड से ब्रेकअप कर दूसरे से रचाई शादी

Sun, 21 Apr 2019 11:45 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Additi Gupta - फोटो : social media
'इश्कबाज', 'बदलते रिश्तों की दास्तां' और 'हिटलर दीदी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा अदिति गुप्ता 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते साल अदिति गुप्ता अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Additi Gupta - फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात ये है कि अदिति ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी न करके हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने वाले कबीर चोपड़ा से की थी। गौरतलब है कि अदिति गुप्ता और कबीर चोपड़ा बीते साल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। खबरों की मानें तो कबीर से पहले अदिति लंबे समय तक टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के दोस्त रिजवान बाचव के साथ रिश्ते में थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Additi Gupta - फोटो : file photo
बताया जाता है कि अदिति गुप्ता और रिजवान बाचव ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन कुछ साल बाद इन दोनों के रिश्तों के बीच दिक्कतें आने लगी और साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं रिजवान के बाद अदिति का नाम लक्ष्य लालवानी और हर्षद चोपड़ा से भी जुड़ा था
 

4 of 5
Additi Gupta - फोटो : file photo
वहीं बात करें अदिति के पति कबीर चोपड़ा की तो वह हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करते हैं। कबीर के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा था कि, 'मैंने ऐसा साथी चुना है जो ईमानदार और अच्छा है। वहीं शादी से एक दिन पहले अदिति ने टीवी एक्ट्रेसेस अनीता हसनंदानी, दृष्टि धामी, क्रिस्टल डिसूजा के साथ जमकर बैचलर पार्टी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Additi Gupta - फोटो : social media
बता दें कि अदिति ने अपनी पहचान 'किस देश में है मेरा दिल' से बनाई थी। इसके अलावा वह 'जरा नचके दिखा', 'संजोग से बनी संगिनी', 'पुनर्विवाह', 'हिटलर दीदी', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'ये है आशिकी', 'कबूल है', 'काला टीका', 'परदेस में है मेरा दिल', 'इश्कबाज' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। पहले अदिति बतौर प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें