शरद केलकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar
सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर कोई अपनी राय थोपता है
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान शरद केलकर ने नए सीरियल को लेकर हो रही आलोचना, विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'आजकल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर कोई अपनी राय थोपता है। किसी को कुछ पसंद आता है, किसी को नहीं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।' शरद केलकर आगे कहते हैं, 'मैं एक एक्टर हूं और मुझे जो रोल मिला है, मैं उसे निभा रहा हूं। अगर यही चीज रियल लाइफ में होती, तब भी शायद मुझे फर्क नहीं पड़ता। ये सिर्फ एक किरदार है, कोई असल जिंदगी की कहानी नहीं।'