बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन जोरों पर चल रहा है। इस साल की शुरूआत में ही वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए। वहीं इस लिस्ट में अभिनेत्री शमता अचंन का नाम भी जुड़ गया है। एवरेस्ट फेम अभिनेत्री शमता अंचन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।