फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में जमकर हुआ घमासान, टास्क जीतने के बाद भी रुबीना ने निक्की को दे दिया 'टिकट टू फिनाले'

Fri, 12 Feb 2021 07:20 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। इन दिनों घर के अंदर 'टिकट टू फिनाले' का टास्क चल रहा है। इसके लिए एक तरफ घरवाले सारी हदें पार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रुबीना दिलैक ने एक राउंड में जीत हासिल करने के बावजूद अपना फिनाले टिकट निक्की तंबोली को दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
टास्क के दौरान भयंकर घमासान के बाद आखिरकार निक्की तंबोली फिनाले तक पहुंचने वाली पहली सदस्य बन गई हैं। एपिसोड की शुरूआत में निक्की और रुबीना पिछले दिन राहुल वैद्य के साथ हुई लड़ाई को लेकर चर्चा करते नजर आती हैं। इसमें रुबीना निक्की को समझाती हैं कि राहुल उनसे (निक्की से) वफादारी की उम्मीद कर रहे थे, जो कि सही बात थी। इसपर निक्की कहती हैं कि खेल के इस पड़ाव पर उन्हें ऐसी कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv
इसके बाद टास्क के अगले राउंड में सभी अपने अपने बैरल में बोरियां भर रहे थे। इसी बीच अली गोनी को जब यह समझ आया कि चार लोग मिलकर रुबीना दिलैक की मदद कर रहे हैं, तो वो आग बबूला हो गए। इसके बाद उन्हें सपोर्ट करने आईं जैस्मीन भसीन रुबीना के साथ भिड़ गईं और मामला इतना बिगड़ गया कि अली को बीच में आकर दोनों को शांत करना पड़ा।

4 of 7
jyotika dilaik - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लड़ाई में रुबीना की बहन ज्योतिका ने भी अपनी बात रखी जिसपर राहुल वैद्य भड़क गए। इसपर पारस छाबड़ा ने घोषणा की कि कोई भी किसी को भी सपोर्ट कर सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
देवोलीना - फोटो : colors
ये सब चल ही रहा था कि जान कुमार सानू और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच भी जंग छिड़ गई। जान ने देवोलीना पर टिप्पणी कर दी कि एजाज भाई के प्रॉक्सी में क्या कार्टून भेज दिया बिग बॉस ने। इसपर नाराज देवोलीना ने कह दिया कि तू पल्लू पकड़ के पीछे पीछे दुम हिलाकर निकल गया।
विज्ञापन

6 of 7
paras chhabra - फोटो : social media
टास्क के अंतिम राउंड में राहुल वैद्य के पास बोरियां होने के बावजूद पारस ने रुबीना को विजेता घोषित कर दिया। इसपर राहुल, अली, देवोलीना, तोशी, राखी और विंदु दारा सिंह एक साथ बौखला उठे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
nikki tamboli - फोटो : instagram
वहीं बिग बॉस ने टास्क में जीत हासिल करने के लिए रुबीना को बधाई दी, साथ ही यह भी याद दिलाया कि चूंकि सजा के तौर पर वो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं, इसलिए उन्हें फिनाले का यह टिकट नहीं मिल सकता। बिग बॉस ने उन्हें अपने स्थान पर किसी एक सदस्य को फिनाले का टिकट देने का अधिकार दिया। इसपर रुबीना ने अपना टिकट निक्की को देते हुए उन्हें फिनाले पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें