जेम्स और परिवार के बच्चों के साथ शमा सिकंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साल तक एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में रहने के बाद शमा और जेम्स ने वर्ष 2016 में सगाई की थी। शमा ने बताया, 'हमारी सितंबर के अंत में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना थी और शादी की जगह वगैरह भी लगभग फाइनल हो ही चुकी थी लेकिन जब दुनिया में इस महामारी ने दस्तक दी तो फिर सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। हम दोनों के ही परिवार इस महत्वपूर्ण दिन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से कर रहे थे।'