गीता विश्वास- वैष्णवी महंत
वैष्णवी ने शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के कारण उन्हें घर घर तक पहचान मिली। उनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके किरदार को शो से बाहर किया गया था तो फैंस, मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करने लगते हैं। शो में वह एक पत्रकार के तौर पर होती है जिसने शक्तिमान के बारे में पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया था। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करने लग जाते हैं। वैसे तो वैष्णवी ने अपने करियर में तमाम फिल्में भी की हैं लेकिन आज तक लोग उन्हें गीता विश्वास के तौर पर ही जानते हैं। शक्तिमान के अलावा वह 'छूना है आसमान', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'टशन है इश्क' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं। बीते दिनों वह स्टार प्लस के शो 'दिव्य दृष्टि' में महिमा शेरगिल के किरदार में नजर आईं। यह शो फरवरी में ऑफ एयर हो गया है। इसके साथ ही वह 'यह उन दिनों की बात है', 'हम पांच फिर से' और 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' में नजर आईं।