फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90s TV Serials: 90 के दशक के इन सीरियल्स की कहानी के साथ गानों ने भी जीता था सबका दिल, लिस्ट देखकर ताजा हो जाएंगी यादें

Sat, 05 Mar 2022 03:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
90 के दशक के टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
90 का दशक मनोरंजन जगत के लिए काफी खास रहा है। इस समय टीवी पर कई ऐसे मजेदार सीरियल टेलीकास्ट हुए थे, जो आज भी दर्शकों को याद है। इस लिस्ट में शाका-लाका बूम बूम, हातिम, विकराल और गबराल समेत कई सीरियल्स के नाम शामिल हैं, जिनकी कहानी जादू से भरी हुई थी। इन सीरियल्स को तब बच्चे बहुत ही शौक से देखते थे। खास बात ये है कि इन सीरियल का टाइटल सॉन्ग भी बच्चों की जुबां पर चढ़ा रहता था। तो आज हम आपको वही गाने एक बार फिर बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाका लाका बूम बूम सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
शाका-लाका बूम बूम 
'शाका-लाका बूम बूम' साल 2000 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था लेकिन कुछ एपिसोड के बाद ही ये सीरियल स्टार प्लस पर आने लगा। इस सीरियल में संजू और उसकी जादुई पेंसिल देखने को मिली थी। सीरियल का टाइटल सॉन्ग काफी मजेदार था। गाने के बोल थे 'शाका-लाका बूम बूम... हाय में संजू, मेरा सीक्रेट है मैजिक पेंसिल।' इस सीरियल के आने के बाद मैजिक पेंसिल काफी पॉपुलर हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
शक्तिमान
90 के दशक में आया टीवी सीरियल 'शक्तिमान' शायद ही कोई भूला होगा। इस सीरियल में सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई थी, जो दुश्मनों का खात्मा करता था और बच्चों की नई सीख देता था। इस सीरियल का टाइटल सॉन्ग 'शक्तिमान' काफी शानदार था। गाने में ही ये संदेश दिया गया था कि शक्तिमान लोगों की रक्षा करने के लिए आया है।

4 of 6
सोनपरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनपरी
एक समय था जब 'सोनपरी' बच्चों का पसंदीदा सीरियल हुआ करता था क्योंकि इस सीरियल में परियों की कहानी दिखाई गई थी। इस शो में सोनपरी के अलावा आलतू, फ्रूटी और अप्पी का किरदार देखने को मिला था। इस सीरियल के टाइटल सॉन्ग के बोल 'देखो आई आई आई सोना सोन परी आई' थे। बच्चों ने इस गाने को खूब पसंद किया था।  
विज्ञापन

5 of 6
हातिम - फोटो : सोशल मीडिया
हातिम
'हातिम' स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल हुआ करता था, जिसमें राहील आजम ने 'हातिम' का किरदार निभाया था। इस सीरियल में राहील आजम सात सवालों के जवाब तलाश करते नजर आए थे। 'हातिम' का टाइटल सॉन्ग काफी खास था क्योंकि इस गाने में बोल नहीं थे बल्कि म्यूजिक से ही अच्छाई और बुराई के बारे में बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikram gabraal - फोटो : सोशल मीडिया
विकराल और गबराल
उन दिनों 'विकराल और गबराल' एक हॉरर शो था, जिसे दर्शक काफी शौक से देखते थे। ये सीरियल 19 जुलाई 2003 में शुरू हुआ ये शो 28 अगस्त 2004 तक चला था। सीरियल का टाइटल सॉन्ग भी म्यूजिक पर ही बना था, जिसमें शो को किरदार अपने एक्शन भरे अंदाज में नजर आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें