फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiten Tejwani Birthday: 22 साल में इतना बदल गया तुलसी विरानी का बेटा करण, देखिए हितेन तेजवानी की Then एंड Now तस्वीरें

Sat, 05 Mar 2022 02:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हितेन तेजवानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर हितेन तेजवानी का जन्म 5 मार्च 1974 को हुआ था। आज  वह अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हितेन तेजवानी ने अपने करियर में छोटे पर्दे से लकर फिल्मों तक में काम किया है। हालांकि टीवी जगत पर निभाई गई भूमिकाओं ने ही हितेन को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। साल 2000 में आए सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में हितेन ने तुलसी विरानी के बेटे करण विरानी के किरदार में एक अलग छाप छोड़ी थी। इन सालों में हितेन ने कई सीरीयल और रियलिटी शोज में काम किया और अब उनका लुक भी पूरी तरह बदल चुका है। तो चलिए देखते हैं उनकी पहले और अब की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
हितेन तेजवानी - फोटो : insta
हितेन की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इस तस्वीर में हितेन को पहचानना भी मुश्किल है। उन्होंने ये तस्वीर महिला दिवस के मौके पर शेयर की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हितेन तेजवानी - फोटो : insta
हितेन तेजवानी ने साल 2004 में गौरी संग शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात कुटुंब सीरियल के दौरान हुई थी। हालांकि शुरुआत में गौरी हितेन को पसंद नहीं करती थीं, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे और दो सालों तक एक दूसरे संग रहने के बाद कपल ने शादी कर ली।

4 of 5
हितेन तेजवानी - फोटो : insta
एक्टर हितेन तेजवानी का लुक इस तस्वीर में बिल्कुल बदला हुआ लग रहा है। हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'मेरा प्यार हिंदुस्तान' लेकर आए थे। इस गाने में वह सैनिक के लुक में दिखाई दिए थे। इस गाने में एक सैनिक की निजी जिंदगी दिखाई गई थी कि कैसे वह देश सेवा के साथ प्यार और परिवार को बैलेंस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हितेन तेजवानी - फोटो : insta
हितेन तेजवानी जी टीवी के सीरीयल पवित्र रिश्ता में अर्चना यानी अंकिता लोखंडे के अपोजिट मानव का किरदार निभाते हुए भी नजर आए थे। हालांकि इस सीरियल में पहले मानव का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस करके हितेन तेजवानी को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। तब से लेकर अब तक हितेन का लुक काफी बदल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें