टीवी की दुनिया में 17 साल पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर से एंट्री करने जा रही है। यह वही लव स्टोरी है जिसने प्रेरणा, मिस्टर बजाज और अनुराग किरदार को इतना फेमस कर दिया था कि सीरियल से ज्यादा उनके नाम की चर्चा होने लगी थी। खबरों की मानें तो 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल का दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। सीरियल में लीड रोल को लेकर कई नाम सामने आए जिसमें शाहीर शेख का नाम भी शामिल है। हालांकि इस पर शाहीर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया। वहीं अब सीरियल में रोल को लेकर शाहीर ने बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
VShaheer sheikh
ऐसा कहा जा रहा है 'कसौटी जिंदगी की' पार्ट 2 में अनुराग का रोल शाहीर निभाएंगे। इस मामले में शाहीर ने Indian Express से बात की और सीरियल में अपनी मौजूदगी पर चुप्पी तोड़ी। शाहीर शेख ने कहा - 'बीते कुछ दिनों से मैं भी ऐसी बातें सुन रहा हूं लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मैं अभी ऐसे प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा हूं जो किरदार पहले न निभाया हो। फैंस को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में शो तभी साइन करूंगा जह वह मेरी सारी जरूरतों को पूरा करे।'
विज्ञापन
3 of 5
Reyhna Malhotra,
सिर्फ शाहीर शेख का ही नहीं बल्कि कमोलिका के किरदार को लेकर भी रेहना मल्होत्रा का नाम सुर्खियों में है। रेहना 'इश्कबाज' सीरियल में श्वेतलाना का किरदार निभा रही हैं तो वहीं शाहीर 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीरियल में नजर आए थे। आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल के दूसरे पार्ट की चर्चाएं एकता कपूर के पोस्ट के बाद वायरल हुई थी।
4 of 5
Kasautii Zindagii Kay
एकता ने लिखा था - 'अपने टूटे दिल के साथ मैंने साल 2001 में एक सीरियल बनाया था। 17 साल बाद फिर से और अनुभव के साथ इस एक्सपीरियंस को दोबारा रिबूट करना चाहती हूं। फिर से उस लव स्टोरी को दोबारा लाना चाहती हूं जिसे 9 साल तक टीवी पर लोगों ने देखा। मैं फिर से अपने टूटे दिल को टीवी पर आर्ट के रूप में लेकर आऊंगी।'
एकता कपूर के इस पोस्ट के बाद से ही 'कसौटी जिंदगी की' के पार्ट 2 की खबरों ने जोर पकड़ा। 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीविजन पर आया था। जिसने 9 साल तक अपनी धाक जमाए रखी। इस सीरियल में श्वेता तिवारी, सीजेन खान, रॉनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में थे।