फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हिना खान को नहीं मिल रहा कोई काम, विदेश में ब्वॉयफ्रेंड के साथ यूं आईं नजर

Mon, 26 Mar 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने के बाद जहां सभी एक्टर्स कुछ न कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो वहीं हिना खान मस्ती के मूड में है। वह ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। हाल ही में हिना रॉकी के साथ श्रीलंका घूम के आईं तो वहीं अब वह दुबई की सैर कर रही हैं। कुछ तस्वीरों को हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो शर्तिया आपका दिल जीत लेंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर हिना खान ने साझा किया है। जिसमें एक या दो नहीं बल्कि कई सारी फोटो हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने फैंस से दुबई घूमने की गुजारिश भी की है। हिना और रॉकी ने बिग बॉस के दौरान प्यार का इजहार किया था। यहां तक कि शो के दौरान रॉकी ने कई बार आकार हिना का सपोर्ट भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
Hina khan
वहीं कुछ दिन पहले हिना खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में हिना फैंस से नकारात्मक पोस्ट को दूर करने की बात कह रही थीं। साथ ही कहा था अगर ऐसा नहीं होगा तो वह अपना अकाउंट डिलीट कर सकती हैं। 

4 of 5
Hina Khan
दरअसल, शो के दौरान हिना खान और शिल्पा शिंदे के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त जुबानी जंग देखी गई थी। शो खत्म होने के बाद भी हिना को शिल्पा फैन क्लब की तरफ से लगातार निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे थे। जिससे परेशान होकर हिना खान ने वीडियो पोस्ट करके फैंस से इन सभी चीजों में मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
आपको बता दें, कुछ दिन पहले भी हिना खान को एक ड्रेस की वजह से यूजर्स ने ट्रोल किया था। हिना खान ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो फिश कट की थी। जहां शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ शो में नजर आने वाली हैं वहीं हिना को अभी तक कोई बड़ा ऑफर नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें