स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की पूरी स्टार कास्ट का नया लुक नजर आया है। नया लुक हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
ये लुक न तो साड़ी में है औ न ही किसी बिकनी अंदाज में। दरअसल एकता कपूर के टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की पूरी स्टार कास्ट हंगरी के बुडापेस्ट में सीरियल के जुड़े कुछ शूट के लिए गई हुई है। इस दौरान टीम यूरोप के देशों में बनाए जाने वाले ईसाई त्यौहार हेलोवीन ( हेलोवीन ईसाई धर्म का त्यौहार है, जोकि हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को बनाया जाता है। ) के रंग में नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
इस दौरान सीरियल की पूरी टीम ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने नए लुक की फोटो भी शेयर की। फोटो में सीरियल के एक्टर विवेक दहिया अपनी शर्ट उतार के बॉडी दिखाते नजर आए। इस फोटो में विवेक के साथ उनकी सारी टीम शैतान के अवतार में नजर आई।
4 of 5
पूरी टीम ने हेलोवीन सेलीब्रेट करते हुए अपना-अपना नया अवतार ले रखा है, लेकिन मजेदार और डरावनी बात ये है कि सभी स्टार शैतानी लुक में बेहद डरावने नजर आए। सीरियल की डायरेक्टर एकता कपूर भी अपनी पूरी टीम की इस डरावनी पार्टी में मजे करती दिखीं। उन्हें भी एक शैतानी लुक में देखा गया।