तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में ये सीरियल भी शामिल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कॉमेडी से लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। इस बार इस कॉमिक सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है और यह छठे स्थान पर बना हुआ है। वहीं ‘मंगल लक्ष्मी’, सातवीं पोजिशन पर है, इसकी टीआरपी 2.1 रही। ‘झनक’ सीरियल आठवें स्थान पर रहा है। नौवें और दसवें नंबर पर सीरियल ‘मन्नत’ और ‘परिणीति’ रहा है। यह दोनों ही सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।