ekagra
- फोटो : amar ujala
केक को देखकर एकाग्र बहुत उत्साहित दिखे और उन्होंने बार-बार केक काटने की जिद की। इस मौके पर बाली का किरदार निभा रहे निर्भय वाधवा ने एकाग्र के बारे में कहा, 'वह बहुत छोटा और मासूम है। जब वह सेट पर होता है तो सब लोग बच्चे बन जाते हैं। उसे बच्चा बनकर ही समझाना पड़ता है। अगर शूटिंग चल रही हो और एकाग्र को भूख लगे तो शूटिंग रुकवानी पड़ती है। पहले वह खाना खाता है, तब शूटिंग जारी रखी जाती है। हार्नेस पर लटककर संवाद बोलना बहुत मुश्किल होता है। जितना वह कर रहा हैं, वह बहुत बड़ी बात है।'