फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेजल शर्मा की आत्महत्या के पांच दिन बाद पुलिस का नया खुलासा, मौत की हो सकती है ये बड़ी वजह

Wed, 29 Jan 2020 03:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सेजल के इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। सेजल की खुदकुशी के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री डिप्रेशन में थीं। इसी वजह से अभिनेत्री ने ये कदम उठाया। सेजल की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। इस बीच एक नई जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस इस मामले में सेजल के ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस इस पूरे मामले में लव ट्रायंगल भी ढूंढ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेजल के करीबी दोस्त ने रिश्ते को लेकर हिंट दी है। साथ ही कहा है दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा कदम लेने वाले थे।
विज्ञापन

3 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
इसका साथ ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं अभिनेत्री के सुसाइड की वजह उनकी निजी जिंदगी में गड़बड़ हो सकती है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि सेजल शर्मा ने आत्महत्या करने से दो दिन पहले एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था और जिसमें उनका चुनाव हो गया था। इस बात का खुलासा अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान किया था। 

4 of 5
Donal Bisht - फोटो : social media
अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा था, 'सेजल की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद मैंने अपने दोस्तों से बात की। जिसके बाद मालूम हुआ कि वह मुंबई में दो साल से रह रही थी। मुझे यह भी पता चला कि मौत से दो दिन पहले उसने एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें वह सिलेक्ट हो गई थीं। जल्द ही वह उसे शुरू करने वाली थी। उनका फैसला बेहद दुखद है। अगर उसने करियर की वजह से यह कदम उठाया तो उसे इंतजार करना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
बीते दिनों सेजल की आत्महत्या पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी थी। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा था, 'उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।' सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं। सेजल मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं और मुंबई कुछ साल पहले ही आई थीं। टीवी इंडस्ट्री में पहला ब्रेक उन्हें 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से मिला।

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले विकास गुप्ता का आसिम पर बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक गईं शहनाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें