फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के बेटे को स्मृति ईरानी ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहा है पोस्ट

Mon, 27 Jan 2020 07:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor with son Ravie - फोटो : instagram
बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर आज अपने बेटे रवि का जन्मदिन मना रही हैं। रवि कपूर के जन्मदिन पर छोटे और बड़े पर्दे के सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बधाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। स्मृति ईरानी ने रवि कपूर को जन्मदिन की बेहद खास अंदाज में बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor with son Ravie Kapoor - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता और रवि कपूर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद प्यारभरा कैप्शन दिया है। स्मृति ईरानी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं और तुम्हारी मां एक साल पहले शांति से बैठकर तुम्हारे घर में आने का इंतजार कर रहे थे। तुम्हारी बहुत बातूनी मां एकदम चुप थी। तुम्हारे मासा को पता था कि तुम दो मजबूत महिलाएं के बीच हो। तुम्हारे नाना- नानी- मामा और भाई तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। तुम्हें बहुत सारा प्यार रवि। हैप्पी बर्थडे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Ekta Kapoor with son Ravie Kapoor - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी के कैप्शन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही हैं। वहीं एकता कपूर ने उनकी इस पोस्ट पर बेहद खास कमेंट किया है। एकता कपूर ने कमेंट में लिखा, 'मासी आप हमेशा उसका ख्याल रखती हो। यह सुनिश्चित करती हो कि मम्मी उसे सुला रही है और कुछ पढ़कर भी सुनाती है। उसकी मासी बाल विकास मंत्री है और वह अपने काम को ऑफिस और घर दोनों जगह गंभीरता से लेती हैं।' सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और एकता कपूर की कमेंट के जरिए ये बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

4 of 5
सनी लियोनी और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि एकता कपूर ने बेटे रवि के जन्मदिन पर धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं। आमतौर पर एकता बेटे को मीडिया के सामने लाने से बचती हैं। इस दौरान रवि कपूर थोड़ा परेशान दिख रहे थे जब उनकी मां ने उन्हें गोद में ले लिया तो वो शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर और राज शांडिल्य - फोटो : सोशल मीडिया
एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। ऐसा पहली बार है जब एकता ने बेटे को मीडिया से इस तरह मिलवाया है। मां की बात मानते हुए रवि ने भी वहां मौजूद सभी को हाथ हिलाते हुए हैलो कहा। रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी पहुंचे। वो अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ थे। तुषार ने लक्ष्य के साथ कैमरामैन को पोज दिया। लक्ष्य को देखकर ऐसा लग रहा है वो कैमरे के सामने शर्मीले हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: एक दिन में ऐसे पूरे हफ्ते के एपिसोड देखते हैं सलमान, कड़ी जांच के बाद लगाते हैं क्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें