फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then And Now: 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' की जूही को देख चकराया फैंस का सिर, बोले- क्या ये आप ही हो?

Thu, 10 Mar 2022 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जूही असलम - फोटो : social media
टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स कई बार अपना इतना गहरा प्रभाव दर्शकों पर छोड़ते हैं कि लोग उसे और उसके किरदारों को सालों बाद भी अपने दिलों दिमाग से निकाल नहीं पाते हैं। इसी तरह का एक सीरियल काफी समय पहले प्रसारित किया गया था, जिसका नाम 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' था। इस सीरियल की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों से भी लोग खासा प्रभावित हुए थे। इसी सीरियल की भारती यानी जूही असलम को लोग इतने सालों में भी भूल नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं बाबा ऐसो वर ढूंढों की डरी-सहमी भारती आज कल कहां हैं...


 
विज्ञापन

2 of 6
जूही असलम - फोटो : social media
अपने किरदार से फेमस हुईं जूही
सीरियल 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' ने आज से 12 साल पहले 2010 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और कदम रखते ही यह लोगों के दिलों में समा गया था। इसकी वजह थी इसकी कहानी और स्टार-कास्ट, उसमें शामिल जूही भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई थीं। उन्होंने इससे ऐसी लोकप्रियता हासिल की कि आज भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। इसी के कारण उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
जूही असलम और उनका परिवार - फोटो : social media
जूही कर चुकी हैं शादी
कभी अपनी कम हाइट की वजह से तानों की शिकार हुईं जूही को आखिर 2018 में उनका हमसफर मिल गया। जूही की मुलाकात करीम से हुई और दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। 
 

4 of 6
जूही असलम - फोटो : social media
एक बेटे की मां हैं जूही 
शादी के एक साल बाद जूही ने 19 अगस्त 2019 को एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'मोहम्मद रहीम' रखा। वह अपने परिवार के साथ काफी खुशी से रहती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
जूही असलम - फोटो : social media
फैंस रह गए शॉक्ड
सोशल मीडिया पर जूही और उनके बेटे की तस्वीरें देखकर उनके फैंस शॉक्ड रह गए और इसके बाद उन्होंने उनके फोटोज पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया। जूही की एक तस्वीर को फैंस देखकर बोले,"क्या बात है, आप तो एक दम अलग लुक में आ गई भारती।" तो एक दूसरे ने लिखा,"मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आपका एक बेटा भी है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही असलम - फोटो : social media
बिग बॉस 11 का आया था ऑफर
भारती के नाम से घर-घर में पहचान पाने वाली जूही को बिग बॉस 11 का हिस्सा बनने का मौका मिला था। जी हां, उन्हें बिस बॉस के 11वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन जूही ने शो का हिस्सा बनने के लिए मना कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें