ओम नमः शिवाय
ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था। वैसे तो और भी कई एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का रोल प्ले किया है, लेकिन जैसी पॉपुलैरिटी समर को मिली, वैसी शायद ही किसी और को मिली हो। समर ने इस शो के अलावा कई और शोज व फिल्मों में काम किया था। लेकिन लोगों के दिलोदिमाग से उनकी भगवान शिव वाली छवि नहीं निकल पाई।