'भाभी जी घर पर हैं' टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में से एक है। इसके किरदार ही इसकी जान हैं। अंगूरी भाभी, गोरी मेम, विभूति भैया और तिवारी जी ने अपनी अदाकारी से इस शो को बुलंदी पर पहुंचा दिया लेकिन इस शो को लेकर खबर आ रही है कि अनीत भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन इस शो को छोड़ने वाली हैं। हालांकि शो के प्रोड्यूसर बेनेफर कोहली ने इस बात का खंडन करते हुए इसे अफवाह करार दिया है।