फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: मिलिंद सोमन से लेकर प्रिया प्रकाश तक, 'बिग बॉस 12' में हो सकते हैं ये बड़े नाम

Tue, 24 Jul 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस का एक सीजन खत्म होते ही फैंस अगले सीजन का इंतजार करने लग जाते हैं। हाल ही में बिग बॉस 12 के लिए ऑडीशन भी शुरू किए गए थे। पिछले दो सीजन पर गौर करें तो सेलिब्रिटीज के साथ आम लोगों को भी मौका दिया गया लेकिन इस बार शो के मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव किया है। दरअसल 12वें सीजन में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में दिखेंगे। इसमें मां-बेटा, पिता-बेटी, भाई-बहन, लेस्बियन और गे कपल जैसी जोड़ियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

2 of 7
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर-
25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद चर्चा में आए मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर को बिग बॉस 12 के लिए अप्रोच किया गया है। खबरों के मुताबिक, मिलिंद इस शो में हिस्सा लेने के लिए भारी भरकम रकम मांग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
माहिका शर्मा और डेनी डी-
बॉलीवुड में काम के लिए माहिका शर्मा स्ट्रगल कर रही हैं। वो अक्सर बोल्ड पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पार्टनर एडल्ट फिल्म स्टार डेनी डी से इंट्रोड्यूस कराया था। दोनों फिल्म 'द मॉडर्न कल्चर' में जल्द ही साथ काम करने वाले हैं। अब माहिका शर्मा अपने पार्टनर के साथ बिग बॉस में हिस्सा लेने वाली हैं। डेनी डी ने बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है।

4 of 7
प्रिया प्रकाश वारियर और को-एक्टर रोशन अब्दुल-
अपनी अदाओं से रातों रात फेमस हुईं प्रिया प्रकाश वारियर और उनके को-एक्टर रोशन अब्दुल को भी मेकर्स शो में बुलाना चाहते हैं इसके लिए उन्हें अप्रोच भी किया गया है। अब प्रिया प्रकाश शो के लिए हां कहती हैं कि नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल-
टीवी सीरियल में 'संध्या बींदणी' का किरदार निभाने वालीं दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल शो में आ सकते हैं हालांकि जब दीपिका से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी ऑफर से इनकार किया।
विज्ञापन

6 of 7
निकिता गोखले और इम्तियाज अली-
2015 में मिस इंडिया बिकिनी का खिताब हासिल करने वालीं निकिता गोखले और उनके ब्वॉयफ्रेंड इम्तियाज अली को अप्रोच किया गया है। निकिता का प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए कराया गया न्यूड फोटोशूट काफी पॉपुलर हुआ था। अभी वो फाइनल कॉल के लिए इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिद्धार्थ सागर और शुभी जोशी-
कॉमेडियन और एक्टर सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड शुभी जोशी को भी अप्रोच किया गया है। सिद्धार्थ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हां हम दोनों को अप्रोच किया है लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें