फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'गोरी मेम' के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें

Tue, 03 Nov 2020 09:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौम्या टंडन - फोटो : file photo
खूबसूरत अदाकारा सौम्या टंडन छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय करके दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ भी काम किया है। सौम्या टंडन अपना जन्मदिन तीन नवंबर को मनाती हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सौम्या टंडन - फोटो : file photo
सौम्या टंडन का जन्म तीन नंवबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी पढ़ाई उज्जैन से हुई है। सौम्या टंडन के पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। साथ ही सौम्या टंडन ने अभिनय की शुरुआत भी साल 2006 से ही की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सौम्या टंडन - फोटो : instagram
सौम्या टंडन पहली बार टीवी सीरियल 'ऐसा देश है मेरा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में भी काम किया। सौम्या टंडन कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। वह 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' सहित कई टीवी शो की होस्ट भी रह चुकी हैं, लेकिन सौम्या टंडन को असली पहली कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली थी। 

4 of 5
सौम्या टंडन - फोटो : instagram
सौम्या टंडन ने 'भाबी जी घर हैं' में साल 2015 से काम करना शुरू किया था, लेकिन बीते दिनों इस शो से उन्होंने अलविदा कह दिया। इस सीरियल से सौम्या टंडन काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम अनिता था, लेकिन वह सीरियल में गोरी मेम के नाम से जानी जाती थीं। सौम्या टंडन बॉलीवुड फिल्म में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौम्या टंडन - फोटो : instagram
वह अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 'जब वी मेट' साल 2007 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने बिजनेसमैन सौरभ देवेंद्र सिंह से साल 2016 में शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। 

पढ़ें: बाइस्कोप: धर्मेंद्र की इस फिल्म के गाने ने समझाया जिंदगी का असल फलसफा, दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें