फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाबीजी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, जल्द टीवी पर कर सकती हैं वापसी

Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
अनिल पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saumya tandon - फोटो : instagram
सीरियल भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने प्रेग्नेंसी के चलते काम से छुट्टी ले रखी थी। वो पिछले काफी समय से सीरियल में नहीं दिख रही थीं। सौम्या सीरियल में गोरी मैम का किरदार निभाती हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। अब उन्होंने एक खुशखबरी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
saumya tandon - फोटो : file photo
दरअसल, सौम्या टंडन के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। 34 वर्षीय सौम्या ने शुक्रवार देर रात बेटे को जन्म दिया। उन्होंने नवंबर के पहले हफ्ते में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यही नहीं सौम्या ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी कराया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
saumya tandon - फोटो : file photo
सौम्या ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं। आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोंस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं। एक बड़ी खबर मैं प्रेग्नेंट हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है।'

4 of 5
saumya tandon - फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saumya tandon - फोटो : file photo
सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद सौरभ ने उन्हें सपोर्ट किया। दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड के रूप में सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया। बता दें कि सौम्या टीवी की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं वो हर दिन की शूटिंग के करीब 55 हजार रुपए लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें