फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 15-16 साल की उम्र में टीवी की इन 8 हीरोइनों को बनना पड़ा बहू !

Sat, 19 Jan 2019 07:44 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 9
tv bahu - फोटो : self
छोटे पर्दे पर आपको एक से एक आज्ञाकारी, परिवार को संभालने वाली बहुएं मिल जाएंगी। ये बहुएं हमारे घरों में काफी लोकप्रिय रहती हैं और कई बार तो लोगों के दिलों में भी बस जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं टीवी में संसकारी बहू का किरदार निभाने वाली इन एक्ट्रेसेस ने बेहद छोटी उम्र में ही बहू का किरादार निभाना शुरू कर दिया था। चलिए आज हम आपको टीवी की ऐसी ही कुछ बहुओं के बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
tv bahu
'और प्यार हो गया' में अवनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कांची सिंह इस शो के बाद हर किसी के दिल में बस गई थी। कांची ने न सिर्फ इस सीरियल में बेहतरीन अदाकारी की थी लेकिन महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने इस सीरियल में बहू का रोल निभाया था।
विज्ञापन

3 of 9
tv bahu
'सपने सुहाने लड़कपन के' की रचना यानि महिमा मकवाना तो आपको याद ही होगी। मासूम और भोली-भाली लड़की का किरदार निभाने वाली महिमा को जब यह रोल मिला था तब वो सिर्फ 12 साल की थीं। वहीं इस सीरियल में वो 18 साल की लड़की का किरदार निभा रही थीं जिसकी आगे चल कर शादी भी हो जाती है।

4 of 9
tv bahu
'ससुराल सिमर का' में रोली का किरदार निभाने वाली अविका गौर ने महज 15 साल की उम्र में ही रोली बहू का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

5 of 9
tv bahu
सीरियल 'बिदाई' में भोली भाली साधना का किरदार निभाने वाली सारा खान ने जब इस सीरियल में साधना बहू का किरदार निभाना शुरू किया था उस वक्त वो महज 17 साल की थीं।
विज्ञापन

6 of 9
tv bahu
टीवी की सबसे पॉपुलर बहू हिना खान ने महज 18 साल की उम्र में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाया था। हिना 18 साल की उम्र में ही सिंघानिया खानदान की बहू बन गई थीं।
विज्ञापन

7 of 9
tv bahu
बालिका वधू की पहली बड़ी आनंदी यानि प्रत्युषा बनर्जी ने भी 18 साल की उम्र में यह रोल निभाना शुरू कर दिया था। आनंदी का किरदार निभाकरवो घर-घर में आदर्श बहू बन गई थीं। 

8 of 9
tv bahu
'एक हजारो में मेरी बहना है' में बड़ी बहन जीविका का किरदार निभाने वाली क्रिस्टल डिसूजा ने भी सिर्फ 19 साल की उम्र में इस सीरियल में एक सुशील बहू का रोल निभाया था।
विज्ञापन

9 of 9
tv bahu
'सबकी लाडली बेबो' में बेबो का रोल निभाकर घर घर में बसने वाली शिवशक्ति सचदेव महज 19 साल की थीं जब उन्होंने इस सीरियल में एक बहू का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें