आशीष रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बात करते हुए आशीष रॉय ने कहा कि, 'अस्पताल से मैं अपने घर आ गया हूं। मैं इन दिनों बहुत ज्यादा पैसों की तंगी से गुजर रहा हूं। मेरे पास दो लाख रुपये जमा थे जो कि मेरी तबीयत बिगड़ने के दो दिन बाद ही खत्म हो गए थे। मैं अब घर आ गया हूं। एक नौकर है जो मेरी देखभाल करता है। मेरा इलाज अभी तक चल रहा है जिसमें पूरे चार लाख रुपये खर्च होने हैं, लेकिन मेरे पास अब पैसे नहीं हैं'।