फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sargun-Ravi Dubey: लाइव शो में रवि ने सरगुन को किया था प्रपोज, पहले ही गिफ्ट से कर दिया था एक्ट्रेस को हैरान

Wed, 07 Dec 2022 09:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार जिंदगी का एक खूबसूरत एहसास होता है। ज्यादातर लोग इसे अपनी जिंदगी में महसूस करना चाहते हैं। पंजाबी क्वीन सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सरगुन मेहता टीवी पर ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वहीं सरगुन के पति रवि दुबे एक टीवी स्टार हैं। आज दोनों अपनी शादी की नौंवीं सालगिरह मना रहे  हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपके दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे की लव स्टोरी के खूब चर्चे रहे हैं। दोनों पहली बार साल 2009 में टीवी शो सीरियल 12/24 करोल बाग के दौरान मिले थे। उस दौरान कौन जानता था कि ये रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में बदल जाएगी। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच दोस्ती हुई। एक इंटरव्यू के दौरान सरगुन ने बताया था कि उनको पहली नजर में ही रवि से प्यार हो गया था, लेकिन दोनों नें एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। 

इसे भी पढ़ें- TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
विज्ञापन

3 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन उनके बीच आई लव यू जैसे मैसेज नहीं होते थे। जब दोनों रिलेशनशिप में आए तो अन्य प्रेमियों की तरह रवि दुबे भी सरगुन को कुछ गिफ्ट देना चाहते थे। उस दौरान रवि ने सरगुन को तोहफे में वॉशिंग मशीन दी। ये सुनने के बाद शायद आपको हंसी आए, लेकिन ये सच है। सरगुन मेहता ने इस बात का खुलासा किया था। काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में रवि दुबे ने नेशनल टीवी पर सरगुन मेहता को प्रपोज कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन और रवि ने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान ही रवि ने घुटनों पर बैठ सरगुन को रिंग देते हुए प्रपोज कर दिया था। प्रपोज करने के एक साल के अंदर 2013 में रवि और सरगुन शादी के बंधन में बंध गए थे। अब टीवी कपल की शादी को नौ साल बीत चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें