सरगुन मेहता
- फोटो : insta
सरगुन मेहता का जन्म 6 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। सरगुन ने चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना शुरू किया लेकिन एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी के कारण सरगुन ने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सरगुन का झुकाव थिएटर, एक्टिंग और डांसिंग में बचपन से ही था। जब सरगुन छोटी थीं, तब उन्होंने अपने भाई के साथ डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ का ऑडिशन दिया था। लेकिन उस वक्त दोनों को ही कामयाबी नहीं मिली थी।