शादियों का मौसम शुरू हो चुका है और एक बार फिर टीवी और बॉलीवुड हस्तियों की शादी की खबर आने लगी है । पिछले महीने ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने रॉयल वेडिंग की । मोहिना की शादी सुयश रावत से हरिद्वार में हुई । अब 'सा रे गा मा पा' के विनर रह चुके ऐश्वर्य निगम ने भी शादी कर ली है ।
विज्ञापन
2 of 6
aishwarya
- फोटो : social media
ऐश्वर्य ने इंडियन आइडल 3 की कंटेस्टेंट दीपाली सहाय से शादी की है । दीपाली इंडियन आइडल में मियांग चैंग की को-कंटेस्टेंट थीं । मियांग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपाली और ऐश्वर्य की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं । उन्होंने फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा ।
विज्ञापन
3 of 6
deepali
- फोटो : social media
मियांग लिखते हैं, 'दीपाली के सरस्वती अवतार से तो आप परिचित हैं ही। इन 12 वर्षों में हम उसका दुर्गा अवतार और कभी-कभी रुद्र काली अवतार भी देखे हैं। कई बातें हैं, यादें हैं। लेकिन इस बार हम उसके चेहरे पर कुछ देखे तो सिर्फ़ ख़ुशी और तेज, बिल्कुल वैसी ही जैसे पहले हुआ करती थी ।'
4 of 6
aishwarya
- फोटो : social media
'वर-वधु व दोनों परिवारों को बधाई। अरे, अपनी दीपाली की शादी हो गई है! ऐश्वर्य का तो नरसंहार...मेरा मतलब संसार बस गया । एक बिहारी, सब पे भारी। यहाँ दो-दो हैं ।' बता दें कि साल 2006 में आए टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' एक मैं और एक तू' में ऐश्वर्य ने उज्जैनी मुखर्जी के साथ पार्टिसिपेट किया था ।
विज्ञापन
5 of 6
deepali
- फोटो : social media
इसके अलावा वो स्टार प्लस के शो 'जो जीता वही सिकंदर' में भी हिस्सा ले चुके हैं । ऐश्वर्य ने टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' का टाइटल ट्रैक गाया है । इसके अलावा ऐश्वर्य ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम' भी गाया । ऐश्वर्य, सोनू निगम से इंस्पायर हैं ।
दीपाली की बात करें तो उन्होंने करीना कपूर की फिल्म 'की और का' के लिए 'जी हुजूरी' गाना गाया है । दीपाली और ऐश्वर्य की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं । दीपाली ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना। वहीं ऐश्वर्य व्हाइट कुर्ते-पायजामे में नजर आए । एक तस्वीर में दीपाली शादी के बाद चूड़ा और मंगलसूत्र पहने खूबसूरत दिख रही हैं ।