टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री सारा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों को लेकर सारा ट्रोल हो गई हैं। क्योंकि इन तस्वीरों में उनका चेहरा ज्यादा ही बदला हुआ लग रहा है। सर्जरी के बाद सारा के चेहरे को पहचानने में उनके फैन्स को मुश्किल हो रही है।