फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है सलमान खान का शो 'Bigg Boss 13'

Thu, 30 May 2019 05:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan bigg boss - फोटो : file photo
बीते कई दिनों से 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर कई अपडेट आए। इससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर इस बार का 'बिग बॉस 13' कब से शुरू होगा। अब आपका यह इंतजार खत्म हो गया है और 'बिग बॉस 13' कब से टेलीकास्ट होगा तारीख सामने आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर के बीच में शुरू करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है। इस बीच 'बिग बॉस 13' से जुड़ी एक और जानकारी आई है। कहा जा रहा है कि सलमान के साथ एक को-होस्ट भी नजर आ सकती है। हालांकि ऐसा होगा कि नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 11, सलमान - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) हमेशा ही अपनी थीम और कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में रहता है। मेकर्स हर बार दर्शकों को लुभाने के लिए कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मेकर्स कुछ बड़ा बदलाव करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस शो में वह थीम देखने को मिल सकती है जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी ना हो। हो सकता है कि आप उस थीम को देखकर डर भी जाए। 

4 of 5
salman khan bigg boss - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर 'हॉरर थीम' के बारे में सोच रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दयानंद शेट्टी, सलमान खान और मेघना मलिक - फोटो : social media
थीम के अलावा कई कटेंस्टेंट के शो में हिस्सा लेने की खबरें आ रही हैं। जरीन खान और करण पटेल के बाद सीआईडी फेम दया (दयानंद शेट्टी) और 'न आना इस देश लाडो' की अम्माजी (मेघना मलिक) का नाम भी सामने आया है। मेकर्स और सेलेब्स की तरफ से अभी किसी ने भी इन नामों को कंफर्म नहीं किया है। यानी यह सिर्फ कयासों और मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के मुताबिक सामने आए नाम हैं। खबरों की मानें तो इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बनेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें