फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: सपना चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोट मिलने का खुला राज, सलमान खान भी हैरान

Sun, 19 Nov 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 11
सलमान के सामने एक बार फिर वो मौका आ गया जब वे बिग बॉस 11 के घर से एक और सदस्य को 19 नवंबर यानि की आज रात को रवाना कर देंगे। इनमें तीन नाम शामिल है और सबसे बड़ी बात ये तीनों ही फीमेल कंटेस्टेंट हैं..
विज्ञापन

2 of 6
Sapna Chaudhary
बता दें कि बिग बॉस को 12 हफ्ते हो चुके हैं और अब तक सात कंटेस्टेंट जुबैर खान, शिवानी, लुसेंडा, सब्यसाची , महजबी, ढिचैंक पूजा और ज्योति कुमारी घर से बेघर हो चुकी हैं और अब घर के आठवें सदस्य की घर से जाने की बारी आ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
Sapna Chaudhary
बिग बॉस के नियम के मुताबिक, सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो चुकी हैं। आज रात ये देखना होगा कि जनता ने किसे घर से बेघर होने से बचाया है।

4 of 6
Hina Khan
लेकिन अगर वोटिंग के आधार पर देखा जाए तो सपना को सबसे ज्यादा एक लाख से ऊपर वोट मिले हैं और हिना खान को तकरीबन 39 हजार वोट हासिल हुए हैं। वहीं सबसे आखिर में बेनाफ्शा को सबसे कम वोट मिले हैं। बता दें कि बेन को 9436 वोट ही हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Benafsha
आज की रात इन तीनों में से एक की बिग बॉस में आखिरी रात होगी। लेकिन वोट के आधार पर देखा जाए तो बेनाफ्शा की घर से बेघर होने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिस तरह हर बार सपना चौधरी के पक्ष में धुंआधार वोटिंग होती है, उस देखकर महसूस होता है कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स जान बूझकर ऐसा खेल खेलते हैं कि वह नॉमिनेट हो जाएं। तभी तो, नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है। बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं। लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी - फोटो : SELF
सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं। इसके अलवा सपना चौधरी के दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए जिससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें