'वीकेंड के वॉर' का हर बार मजा दोगुना तब हो जाता है जब 'सुल्तानी अखाड़े' में दो लोग एक दूसरे से भिड़ते हैं। जिसका मजा सलमान के साथ-साथ सभी घरवाले लेते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हो जाएगा जिससे सलमान बेहद नाराज हो जाएंगे और गुस्से में सेट को छोड़ देंगे।
पढे़ं- रानी की इस जैकेट का दाम सुन बोल पड़ेंगे आप, 'इतने में तो पूरा परिवार विदेश घूम आए'
विज्ञापन
2 of 4
Salman Khan
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो जाएगा कि सलमान इतना भड़क जाएंगे। दरअसल, इसकी अहम वजह कुछ और नहीं बल्कि विशाल डडलानी का गुस्सैल रवैया है।
पढे़ं- क्यों खलनायक के तौर पर हर डायरेक्टर की डिमांड बने नवाजुद्दीन, 4 कारण
विज्ञापन
3 of 4
Puneesh Sharma
कैप्टेंसी टास्क के दौरान पुनीश की दगाबाजी से विशाल डडलानी बेहद दुखी हैं। जिसके लिए वो साफतौर पर शिल्पा शिंडे को दोषी ठहराते हैं। शुक्रवार को शो के खत्म होने के बाद प्रोमो में दिखाया गया था कि सलमान अखाड़े में विशाल और पुनीश को बुलाते हैं। जिसमें वो दोनों को एक दूसरे से गले मिलने को कहते हैं।
पढे़ं- जानिए, क्यों साइना की बायोपिक से लेना पड़ा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लंबा ब्रेक?
सलमान के कहने पर पुनीश तो गले मिलने को राजी हो जाते हैं लेकिन विशाल साफ मना कर देते हैं। हालांकि प्रोमो में सलमान विशाल को बार-बार मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो मना कर देते हैं। ऐसे में सलमान विशाल से ये कहते हुए दिखाई देते हैं कि - 'तुम पहले ही इस गमे को हार चुके हो'..ये कहते हुए वो अखाड़े से बाहर निकल जाते हैं।
पढे़ं- 'फिरंगी' के बाद हॉलीवुड की सैर कर सकते हैं कपिल शर्मा, ये होगा शो का नाम