फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: फैंस को खटकी सपना चौधरी की एक हरकत, कहीं नुकसान न हो जाए

Sat, 25 Nov 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह भी एक लाख से ज्‍यादा वोट हासिल कर चुकीं डांसर सपना चौधरी की एक हरकत फैंस को चुभ रही है। कहीं, इसका आने वाले समय में सपना चौधरी को नुकसान न हो, इसकी फिक्र अभी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी
दरअसल, सपना चौधरी की ये हरकत इस बार के लग्जरी टास्क में उस समय उभरी, जब कोर्ट रूम ड्रामे के फैसला करते समय वे बिना बात के बंदगी से भिड़ गईं। असल बात ये है कि सपना चौधरी घर में शुरू से ही हर बात पर सेल्फ स्टैंड लेती रही हैं, लेकिन इस बार तो वे हिना खान के इशारों पर नाचती नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी
हिना के प्रभाव में रहने की वजह से सपना चौधरी कोर्ट रूम ड्रामा के फैसले में पक्षपात करती नजर आईं। जब बिग बॉस ने सपना और बंदगी को फैसला सुनाने को कहा तो बंदगी की बात सुनने की बजाय सपना चौधरी अनर्गल बोलने लगीं और खुल्लमखुल्ला हिना खान का पक्ष लेने लगीं, इस बीच उन्होंने पुनीश से भी पंगा ले लिया

4 of 5
सपना चौधरी
बंदगी का कहना था कि विकास गुप्ता ये केस जीते तो सपना हिना को विनर करार करना चाहती थीं। इसी बीच सपना और पुनीश की जुबानी जंग शुरू हो गई। पुनीश ने सपना को अनपढ़ तक कह डाला तभी सपना ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे तमीज तेरी शक्ल से भी ज्यादा है। मामला बढ़ा तो घरवालों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
फैंस ने सपना चौधरी से अपील की है कि आप बहुत अच्छा खेल रही हैं। कृपया अपना स्टैंड लें और जहां कोई गलत है, वहीं आप बोलें। गौरतलब है कि सपना को वोट डालने के लिए कैंपेन चल रहे हैं। उनके फैंस हर तरह से उनकी जीत के लिए दुआ मांग रहे हैं। इसमें वो कामयाब भी रहे हैं, वोटिंग में सपना एक नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें