फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: दो दिन पहले जान लें, कौन होगा बेघर, अब तक किसे कितने वोट?

Fri, 24 Nov 2017 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में दो दिन पहले ही हम आपको बताने जा रहे कि रविवार को कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा और अब तक किसे कितने वोट मिल चुके हैं। इस बार सपना, हिना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा नॉमीनेट हुए है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस बार की ऑनलाइन पोलिंग में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है वो ये है कि सपना चौधरी इस बार भी एक लाख से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहीं। शिल्पा शिंदे भी वोटिंग के हिसाब से बिल्कुल सेफ हैं। हालांकि मेन टक्कर हिना खान और प्रियांक शर्मा के बीच है, जिसमें बहुत कम वोटों का अंतर है।
विज्ञापन

3 of 5
अब तक की वोटिंग के अनुसार सपना चौधरी को एक लाख 897 वोट, शिल्पा शिंदे को 47 हजार तीन सौ 27 वोट मिल चुके हैं। हिना खान को 28 हजार 78 और प्रियांक शर्मा को 24 हजार 641 वोट मिल चुके हैं। देखा जाए तो हिना और प्रियांक के बीच वोटों का फासला ज्यादा नहीं है, फिर भी प्रियांक का बेघर होना तय माना जा रहा है।
पढ़ें: 'फिरंगी' की हीरोइन का खुलासा, ट्रेन में अधेड़ ने की थी अश्लील हरकत तुरंत लिया था बदला

4 of 5
गौरतलब है कि घर में मिले 19 नवंबर को लग्जरी बजट टास्क के तहत घर के चार सदस्यों को नॉमीनेट होना पड़ा। इसमें हिना और सपना एक बार फिर फंसती नजर आईं। साथ ही प्रियांक भी घर से बेघर होने के लिए चुन गए थे। वहीं, घर में सबसे ज्यादा बार खाना बनाने वालीं पूर्व 'अंगूरी भाबी' भी नॉमीनेट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि आकाश अपने 'सुरक्षा कवच' का इस्तेमाल कर इस हफ्ते की नॉमीनशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो गए। वहीं बंदगी घर की कैप्टन होने के चलते बच गईं और बंदगी को बिग बॉस ने विशेषाधिकार दिया कि वे कि वे घर में किसी भी एक कंटेस्टेंट को बचा सकती हैं। बंदगी ने कोई देर ना करते हुए पुनीश को बचा लिया था।
पढ़ें: मां ने बेटी को प्रेग्नेंसी टेस्ट करते पकड़ा, उसके बाद जो हुआ वो इस वीडियो में देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें