सपना चौधरी के फैंस उस वक्त निराश हो गए जब सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया। दर्शकों को लग रहा था कि इस हफ्ते प्रियांक शर्मा आउट होंगे। क्योंकि हिना, सपना और प्रियांक में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट प्रियांक ही लग रहे थे। लेकिन अचानक शो से सपना को आउट कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
सपना लगातार 7 हफ्ते से नॉमिनेट हो रही थीं और आखिरकार इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बिग बॉस का ये दांव कुछ समझ नहीं आया। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे सबूत देने जा रहे हैं जिसमें ये साबित हो जाएगा कि सपना फिर से घर में वापसी कर सकती हैं। जी हां, सपना की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: पुनीश-बंदगी के बाद अब इनके इंटीमेट सीन से परेशान हुए सलमान खान, शो से किया आउट
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
इसमें पहला सबूत ये है कि इस हफ्ते सपना चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। जबकि बाकी कंटेस्टेंट के वोट सपना से कम थे। फिर उन्हें कैसे बाहर कर दिया गया। उन्हें बाहर करते समय सलमान ने कहा कि सपना को सबसे कम वोट मिले थे। सलमान ने शो पर ये सबसे बड़ा झूठ बोला। इससे पता चलता है कि इतने वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को मेकर्स यूं ही नहीं जाने देंगे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से बाहर आते ही सपना चौधरी ने किए 10 बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
4 of 5
सपना चौधरी
इसके अलावा जब सपना चौधरी घर से बाहर आईं तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। यहां जब सपना से पूछा गया कि क्या उन्होंने बिग बॉस के एपिसोड देखे। इस पर सपना ने कहा, 'देखूंगी तो तब जब ये लोग मेरा मोबाइल वापस देंगे। अभी तक मोबाइल ही वापस नहीं किया है।' इससे भी ये साबित होता है कि सपना की फिर से घर में वापसी हो सकती है। इसलिए उन्हें अभी भी खंडाला में रखा गया है और कोई भी सामान वापस नहीं दिया गया।
इसके अलावा हर सीजन में एक कंटेस्टेंट को घर में ही सीक्रेट रूम में रखा जाता है। आधा सीजन खत्म हो जाने के बाद अभी तक कोई कंटेस्टेंट सीक्रेट रूम में नहीं गया है। इसलिए सपना के फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनकी इसी तरह से वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस इस बात को पुख्ता कर चुके हैं।