फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं संजीदा शेख, आठ साल बाद पति से हुईं अलग

Sun, 20 Dec 2020 12:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjeeda Sheikh
टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री संजीदा शेख अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर जानी जाती हैं। संजीदा का जन्म 20 दिसबर 1984 को कुवैत में हुआ था। इस साल संजीदा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। संजीदा एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। टीवी सीरियल में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से संजीदा ने अलग पहचान बनाईं। इन दिनों संजीदा वेब सीरीज में भी बेहतरीन काम कर रही हैं। संजीदा के जन्मदिन पर आपको बताते उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
संजीदा शेख ने साल 2006 में 'क्या होगा निम्मो का' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। संजीदा को पहले ही टीवी शो से अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने 'कयामत', 'इश्क का रंग सफेद', 'एक हसीना थी', 'लव का है इंतजार', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। संजीदा ने इंडस्ट्री में आने के बाद ही अपनी पढ़ाई भी पूरी की है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन में काम करते करते ही संजीदा शेख को आमिर अली से प्यार हो गया। इन दोनों ने एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया। जिसके बाद साल 2012 में दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों ने साथ टीवी रियलिटी शो 'नच बलिये-3' में भी हिस्सा लिया था और इसे जीता भी। दोनों की जोड़ी को पैंस भी खूब पसंद करते थे। लेकिन शादी के करीब आट शा बाद दोनों पति- पत्नी के बीच अलगाव हो गया और दोनों के एक दूसरे से अलग होने की खबरें आने लगीं।

4 of 5
आमिर अली - संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि संजीदा और आमिर के बीच कई दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। इन दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने भी बताया था कि ये दोनों कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। बता दें कि संजीदा और आमिर के बीच मनमुटाव की खबरें तब आईं जब संजीदा लंदन के अपने शूट से वापस आकर अपनी मां के घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजीदा शेख, रीवा अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इसी साल इन दोनों को लेकर ये भी खुलासा हुआ कि ये दोनों एक बेटी के भी माता- पिता हैं। आमिर और संजीदा की बेटी का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। गौरतलब है कि संजीदा शेख बॉलीवुड फिल्म 'बागबान', 'पंख' और 'नवाबजादे' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में भी संजीदा नजर आईं।

पढ़ें: वायरल हुआ गौहर खान और जैद दरबार का वेडिंग इन्विटेशन, अभिनेत्री बोलीं- 'जब वी मेट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें